सावधान, बाजार में बिक रही ब्रांडेड मोबाइल की डुप्लीकेट एसेसरीज, कहीं आप ना आ जाएं झांसे में

सावधान, बाजार में बिक रही ब्रांडेड मोबाइल की डुप्लीकेट एसेसरीज, कहीं आप ना आ जाएं झांसे में

जबलपुर, संदीप कुमार। यदि आप अपने महंगे ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल (Branded Mobile)  फ़ोन के लिए एसेसरीज खरीदने जा रहे हैं तो ऐसा सामान खरीदने के पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं यह सामान ब्रांडेड कंपनियों का डुप्लीकेट तो नहीं है क्योंकि जबलपुर पुलिस ने दो मोबाइल दुकानों में छापा मारकर मोबाइल फोन के डुप्लीकेट एसेसरीज (duplicate accessories)  बरामद की हैं जिन्हें ब्रांडेड कंपनी का ओरिजिनल माल बता कर ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

बरामद हुए समान में मोबाइल फोन की बैटरी, ईयर फोन, चार्जर और अन्य आइटम शामिल हैं, जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौम्या मोबाइल सेंटर और राधिका मोबाइल सेंटर में ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट आइटम बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने इन दुकानों की जब तलाशी ली तो वहां पर एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट आइटम बरामद किए गए हैं,पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों शिवम मंगलानी, मोहन आहूजा, अभिषेक पाठक और शुभम जैन को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – Indore News : साथी गार्ड ने ही की थी गार्ड की हत्या, ये थी वजह

पकड़े गए आरोपी लंबे समय से ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट आइटम बेच रहे थे और ग्राहकों को ठग रहे थे।  पुलिस ने इन दुकानों से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल फोन के एसेसरीज जब्त कर ली हैं और अब इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  ओमती थाना प्रभारी एसपी एस बघेल ने बताया कि ग्राहकों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों से इस बात की पूछताछ की जा रही है कि यह डुप्लीकेट सामान कहां से लाया जाता था।

ये भी पढ़ें – Balaghat News : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews