Jabalpur News : जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर की जीआरपी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से 6 लाख रु के सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग पौने 6 लाख रु बरामद किए गए है।

क्या है पूरा मामला

मामले में थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव के बसंतपुर में लाखों रु के सोने चांदी सहित लाखों रु की चोरी हुई थी। वहीं राजनन्दगांव की पुलिस को चोरों का मोबाइल नंबर मिल गया था। जहाँ लोकेशन के आधार पर नंबर जबलपुर में ट्रेस हो रहा था। वहीं राजनांदगांव पुलिस ने जीआरपी थाने में संपर्क साधते हुए बसंतपुर में हुई चोरी की घटना होने की जानकारी दी।

जिसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने नंबर को ट्रेस करते हुए प्लेटफार्म में खड़े 3 युवकों को पकड़ा जिनके पास बैग था। जिनसे नाम पता पूछे जाने पर उक्त युवकों ने अपना नाम फिरोजखान,शाहरुख खान और राजा खान होने बताए जिनके बैग की तलाशी लिए जाने पर उनके बैग से पौने छै लाख रु और काफी मात्रा में सोने चांदी के जेवर पाए गए। सघन पूछताछ में उन्होंने राजनांदगांव के बसंतपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया। जिन्हें गिरफ्तार कर राजनांदगांव पुलिस को सूचना दी गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews