जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंदौर के सराफा व्यापारी से साढ़े 3 किलो सोना किया जब्त

Assembly Elections

Jabalpur News : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर के एक सराफा व्यापारी से साढ़े तीन किलो सोना जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही निर्वाचन विभाग की टीम और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच शुरू में जुटी है। आइए जानें विस्तार से…

शक होने पर ली तलाशी

दरअसल, रविवार की देर रात एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में अंधमुख बाईपास से ऑटो में सवार होकर जबलपुर शहर आते वक्त देखा गया। तभी गढ़ा पुलिस ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली। जिसमें उन्हें सोने की जेवरात मिले। वहीं, पुलिस ने इन जेवरातों के दस्तावेजों को लेकर जानकारी मांगी तो सर्राफा व्यापारी कुछ भी नहीं बता पाया। लिहाजा, गढ़ा पुलिस ने सर्राफा व्यापारी सौरभ जैन को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची।

अलर्ट मोड़ में पुलिस

कार्रवाई को लेकर जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के हर तरफ पुलिस को अलर्ट किया गया है। जिसके तहत, हर जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews