STF का बड़ा एक्शन, जंगल में संगठित रुप से शिकार और ड्रग्स का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

आरोपी उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के जंगलों के रास्ते गांजे की खेप एमपी लाया करते थे और उन्हें सीमावर्ती जिलों के जंगलों में छिपा दिया करते थे, इसके अलावा देसी बम बनाकर आरोपी वन्यजीवों का शिकार किया करते थे।
Jabalpur STF

Big action by STF: मध्य प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने डिंडौरी जिले के जंगलों में एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है, एसटीएफ ने डिंडौरी पुलिस के साथ मिलकर, जंगल में संगठित रुप से शिकार और ड्रग्स का कारोबार करने वाली गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने डिंडौरी के वन ग्राम पड़रिया साकल में छापामार कार्यवाई करते हुए जंगल में संगठित रुप से शिकार और ड्रग्स का कारोबार करने वाली गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने  गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 940 किलो गांजा, 8 धारदार चाकू और वन्य जीवों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले 52 बम बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार एक आरोपी से एसटीएफ को एमपी के फॉरेस्ट एरिया में इस गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिला था, इस सूचना पर एमपी एसटीएफ बीती 31 जनवरी से सर्चिंग में जुटी थीं, एसटीएफ की 5 टीमें बीते 10 दिनों से जबलपुर, कटनी, मण्डला और डिंडौरी के जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहीं थीं।

जमीन में दबा मिला 940 किलो गांजा और बम, धारदार हथियार 

इसी बीच एसटीएफ को डिंडौरी के जंगलों में इस गैंग के होने की सूचना मिली, सूचना पर वनग्राम पड़रिया साकल में छापामार कार्रवाई की गई, यहाँ मिले 4 आरोपियों की निशानदेही पर जब जमीन को खोदा गया तो यहां 940 किलो गांजे सहित बम और धारदार हथियार छिपा कर रखे गए थे।

उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के जंगलों के रास्ते गांजे की खेप एमपी लाया करते थे आरोपी

पूछताछ में पता चला कि आरोपी गांजे और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करते थे, आरोपी उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के जंगलों के रास्ते गांजे की खेप एमपी लाया करते थे और उन्हें सीमावर्ती जिलों के जंगलों में छिपा दिया करते थे, इसके अलावा देसी बम बनाकर आरोपी वन्यजीवों का शिकार किया करते थे, आरोपी मोटरसाईकिलों के जरिए गांजे और वन्यजीवों के अंगों की सप्लाई किया करते थे। आरोपियों के पास से कुल 4 करोड़ रुपयों का मशरूका बरामद हुआ है जिसमें 940 किलो गांजा , 52 जिंदा बम, 8 बड़े चाकू और 12 मोटरसाईकिल शामिल हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1055210971″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews