मतदान से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में मिला शराब का जखीरा

big-action-of-police-liquor-found-in-a-house-in-jabalpur-

जबलपुर| प्रदेश सहित जबलपुर की आठो विधानसभा में 28 नवंबर को मतदान होना है। मतदान के 48 घंटे पहले पनागर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक मकान से शराब का जखीरा जप्त किया है। 

कार्यवाही के दौरान पनागर पुलिस ने एक घर पर छापामार कार्यवाही करते हुए 148 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की है।माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा जप्त की गई इस शराब का चुनाव में उपयोग किया जाना था पर शराब मतदाताओं को बाटी जाती उससे पहले ही पनागर थाना प्रभारी संदीप आयची और उनके स्टाफ ने गल्ला मंडी विद्यासागर वार्ड में रहने वाले रोहित साहू के मकान में दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।पुलिस ने आरोपी रोहित साहू को हिरासत में ले लिया है साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है इतनी बड़ी मात्रा में शराब को कहा खपाना था।फिलहाल पनागर पुलिस ने शराब को जप्त कर लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews