बड़ी लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव मोहल्ले में घूमता रहा, विभाग को खबर नहीं

बड़ी लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव मोहल्ले में घूमता रहा, विभाग को खबर नहीं

जबलपुर| संदीप कुमार| बीते एक सप्ताह में जबलपुर जिले में तेजी से कोरोना फैला है| जिला प्रशासन लगातार कोरोना वायरस से बचने के लिए अपील भी कर रहा है। इस बीच जबलपुर में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिस व्यक्ति की रिपोर्ट कल कोरोना वायरस पाजिटिव आई थी उसे स्वास्थ विभाग उपचार के लिए ले जाने की वजह खुला छोड़ दिया। नतीजन कोरोना वायरस पॉजिटिव युवक कल रात से लेकर आज दोपहर तक मोहल्ले में घूमता रहा जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रांझी निवासी एक युवक की कल रात को कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी बावजूद इसके प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने युवक की खोज खबर लेने की जहमत भी नहीं उठाई।कोरोना पॉजिटिव युवक खुले आम मोहल्ले में बेफिक्र होकर घूमता रहा।आनन-फानन में जब कुछ लोगों को युवक के संक्रमित होने की जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी लेकिन घंटों तक किसी ने भी सुध नहीं ली, थक हार कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन को युवक के संक्रमित होने की सूचना दी गई तब जाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार हेतु ले गई। इस लापरवाही के चलते क्षेत्र के अन्य लोग भी अब संदिग्ध हो गए हैं।संक्रमित क्षेत्र को अच्छी तरह सेनेटाइज भी नहीं किया गया जिससे लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews