बड़ी खबर : आयुध निर्माणी खमरिया में विस्फोट, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला

बड़ी खबर : आयुध निर्माणी खमरिया में विस्फोट, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला

Ordnance Factory Khamaria :  जबलपुर के खमरिया में स्थित आयुध निर्माणी यानि ऑर्डनेन्स फैक्ट्री में आज सुबह एक तेज विस्फोट से हडकंप मच गया, विस्फोट होते ही स्टाफ एक्शन में आया सबसे पहले विस्फोट से लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हुए और फायर ब्रिगेड एवं फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आयुध निर्माणी खमरिया के प्रशासनिक अधिकारी एवं पी आर ओ एन.डी.तिवारी के मुताबिक आयुध निर्माणी खमरिया के f2 अनुभाग में बिल्डिंग नंबर 967 में आज प्रातः 11:00 फायर हुआ जिसे फायर बिग्रेड एवं इलेक्ट्रिकल के कर्मचारियों के द्वारा त्वरित प्रयास कर काबू में कर लिया, घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि आयुध निर्माणी खमरिया (OFK ) के f -2 के आधुनिक आटोमैटिक सेक्शन में बीएमपी -2 बम का पैलेट बनाते समय विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन बिल्डिंग 967 की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  प्रबंधन ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews