केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को HC से बड़ी राहत, याचिका ख़ारिज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को HC से बड़ी राहत, याचिका ख़ारिज

जबलपुर, संदीप कुमार। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाई कोर्ट (HC) से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने सिंधिया के खिलाफ दायर क्रिमिनल रिवीज़न अपील खारिज कर दी है।  हाई कोर्ट में ये याचिका ग्वालियर के गोपीलाल भारती ने दायर की थी।

पूर्व कांग्रेस नेता गोपीलाल भारती ने दायर याचिका में कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने राज्यसभा चुनाव लड़ने में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं। सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना जो नामांकन फॉर्म भरा था उसमें उन्होंने  अपने खिलाफ लंबित प्रकरणों की जानकारी नहीं दी थी। याचिकाकर्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, यहां देखें लिस्ट

आज मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट (MP High Court ) ने पाया कि याचिकाकर्ता ने ग्वालियर के पुलिस थानों और जिला अदालत में तो मामले की कानूनी लड़ाई लड़ी लेकिन सीआरपीसी के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया । हाई कोर्ट (jabalpur high court) ने पाया कि याचिकाकर्ता ने ग्वालियर के एसपी को अपनी शिकायत देने की बजाय सीधे कोर्ट में याचिका दायर कर दी, ऐसे में हाई कोर्ट ने ये याचिका खारिज कर दी है।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ Antara River Sutra Cruise में घूमने का सपना पूरा कीजिये, यहां देखिये पूरी टूर डिटेल

हालाँकि हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को ये छूट दी है कि वो ग्वालियर एसपी को अपनी शिकायत दें और अगर एसपी भी उनके आवेदन पर सुनवाई नहीं करते हैं तभी मामले पर याचिका दायर की जा सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews