
जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) के प्रांतीय संघ संचालक प्रशांत सिंह (Provincial Union Director Prashant Singh) की पुत्री का आज जबलपुर (Jabalpur) में विवाह संपन्न होना है, लिहाजा इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) जबलपुर पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में सिर्फ इंजीनियरों के रोजगार (Employment) की ना सोचते हुए हर विभाग के कर्मचारियों (Employees) के विषय में सोचना आवश्यक है।
कोरोना काल ने बिगाड़ दिया है संतुलन
तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की माने तो कोरोना संक्रमण में चीफ इंजीनियर ही नहीं बल्कि हर विभाग से जुड़े लोगों को प्रभावित किया है उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सिर्फ इंजीनियर ही नहीं बल्कि हर उस विभाग से जुड़े कर्मचारियों को रोजगार मिले जो कि कोरोना का दंश झेल रहे हैं।
छोटे-छोटे व्यापारी से लेकर बड़े-बड़े उद्योग तक हुए हैं प्रभावित
तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने यह भी कहा कि आज सिर्फ इंजीनियरिंग विभाग ही नहीं बल्कि छोटे से व्यापारी से लेकर बड़े-बड़े उद्योग तक कोरोना की चपेट में आ गए हैं और आज सरकार की जरूरत है कि सभी को लेकर और संतुलन बना कर चला जाए, आज के हालातों को देखते हुए जरूरत है कि सभी लोगों की चिंता भी की जाए।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

