बिहार की महिला शिक्षक ने जबलपुर में लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

बिहार की महिला शिक्षक ने जबलपुर में लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

संदीप कुमार।जबलपुर।

बिहार के औराई की रहने वाली एक महिला शिक्षक की आज मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।महिला 7 मार्च को अपने पति के पास जबलपुर आई थी।महिला का पति डॉ अभिषेक राय मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है और वो भी बिहार के रहने वाले है।डॉ अभिषेक का विवाह रोजी से 2017 में हुआ था।पेशे से स्कूल विभाग में शिक्षक रोजी 7 मार्च को अपने पति के पास जबलपुर आई थी।

जानकारी के मुताबिक डॉ अभिषेक ने अपनी पढ़ाई के दौरान 25 लाख का शिक्षा लोन लिया था जो कि बढ़कर आज 45 लाख पहुँच गया है।अपना लोन चुकाने के लिए डॉ अभिषेक लगातार रोजी और उनसे रु की मांग कर रहा था हाल ही में रोजी ने 3 लाख रु डॉ अभिषेक के खाते में ट्रांसफर भी किए थे।रोजी के परिजनों का ये भी आरोप है कि डॉ अभिषेक किसी लड़की से फोन पर भी लगातार बात करता था जिस पर रोजी ने आपत्ति उठाई थी।

13 मार्च को भी इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और रोजी फाँसी पर झूल गई।आनन फानन में उसे ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया जहाँ उसकी आज मौत हो गई।फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुँची गढ़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews