
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वाहन पार्किंग को लेकर भाजपा नेता और एक युवती में विवाद हो गया। केवल इतना ही नहीं, नेता ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ भी जड़ दिए। जिसके बाद युवती ख्याति चौहान ने गोरखपुर थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से…
[dgv_vimeo_video id=”791399878″]
युवती को मारा थप्पड़
दरअसल, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता पंडित राममूर्ति मिश्रा का एक और नया कारनामा सामने आया है। जिससे पार्टी में भी हलचल मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नेता राममूर्ति मिश्रा ने वाहन पार्किंग को लेकर हो रहे विवाद के दौरान युवती को थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”791400459″]
युवती ने मीडिया को दी जानकारी
मामले में युवती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, लगातार काफी देर से गाड़ी का हॉर्न बजाने के बाद भी गाड़ी को साइड नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने नेता पर पानी फेंक दिया। वहीं, नेता ने भी मेरे साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ दे मारा। नेता ने कहा कि, मैं बहरा हुं।
[dgv_vimeo_video id=”791400099″]
गोरखपुर सीएसपी ने लिखी शिकायत
वहीं, गोरखपुर सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने बताया कि युवती ख्याति चौहान की लिखित शिकायत ले ली गई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच करते हुए उचित कार्रवाई भी की जाएगी। आपको बता दें कि कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए भाजपा नेता राममूर्ति मिश्रा का नाता हमेशा से ही विवादों में रहा है। वह अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”791400176″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

