MP: भाजपा नेत्री के साथ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

MP: भाजपा नेत्री के साथ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

जबलपुर।संदीप कुमार।

मकान को लेकर हुए विवाद में भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पड़ोस की ही एक महिला के साथ जमकर विवाद हुआ। कुछ ही देर में विवाद इतना गहरा गया कि दोनों ही पक्षों के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए और मारपीट शुरू हो गई। भाजपा नेत्री ममता पटेल के साथ हुई मारपीट की शिकायत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए गोरखपुर थाने का घेराव कर दिया।

इधर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया जिसने की भाजपा नेत्री ममता पटेल के खिलाफ मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने की शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुप्तेश्वर वार्ड में रहने वाली भाजपा नेत्री ममता पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने घर पर थी तभी पड़ोस में रहने वाले संजय, अंकित,कशिश और सीमा उनके घर में जबरन घुसे और भाजपा नेत्री ममता और उसके बेटे के साथ मारपीट की। इधर भाजपा नेत्री के साथ हुई मारपीट की शिकायत जैसे ही भाजपा पदाधिकारियों को लगी तो नगर अध्यक्ष जी.एस ठाकुर सहित करीब 50 से ज्यादा पदाधिकारी गोरखपुर थाने पहुंचे और ममता पटेल के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह उठाते हुए आरोपियों को भागने में मदद करने का भी आरोप लगाया।फिलहाल अस्पताल में भर्ती सीमा भसीन ने पुलिस के सामने यह रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि ममता और उसके बेटे ने शनिवार की सुबह उसके साथ मारपीट की और जबरन जहरीली वस्तु उसे पिला दी है इसके बाद वह अर्थ बेहोशी की हालत में आ गई और उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर थाना प्रभारी गोरखपुर सरिका पांडे का कहना है कि मकान के विवाद पर भाजपा नेत्री और पड़ोस में रहने वाली सीमा भसीन के बीच विवाद हुआ था जिसमें कि दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews