बीजेपी विधायक संजय पाठक की खदानों को बंद करने के आदेश

बीजेपी विधायक संजय पाठक की खदानों को बंद करने के आदेश

वंदना तिवारी/कटनी, संदीप कुमार/जबलपुर

जबलपुर में बीजेपी विधायक संजय पाठक की खदान को कलेक्टर ने पुनः बंद करने के आदेश दिए है। संजय पाठक शिवराज सिंह चौहान के सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ये खदाने मेसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से सिहोरा तहसील के ग्राम अगरिया और दुबियारा में हैं। जबलपुर कलेक्टर ने इसके संबंध में एक आदेश जारी किया है। कलेक्टर भरत यादव ने पूर्व में जारी स्थगन आदेश को निरस्त कर खदान को पुनः बंद करने के आदेश दिए है।

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने 3 मई 2019 को आदेश जारी किया था, जिसमें वन भूमि पर संचालित दोनों खदानों में खनन व संचालन रोकने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद कलेक्टर जबलपुर ने 10 जून 2019 को खनन पर रोक लगा दी थी। मामले में खदान संचालक द्वारा प्रस्तुत आवेदन और महाधिवक्ता की राय पर कलेक्टर ने अपने पूर्व आदेश पर रोक लगाते हुए 13 अगस्त 2019 को स्थगन दिया था। लगभग 6 माह बाद भी खदान संचालक यह साबित नही कर पाए कि जिस भूमि पर खनन हो रही है वह भूमि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रभावित नही होती हैं। जिसके आधार पर कलेक्टर ने पूर्व में जारी स्थगन आदेश निरस्त कर खदानों को पुनः बंद करने के आदेश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews