भाजयुमो ने राज्यसभा सांसद को जगाने किया प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंस का जमकर उल्लंघन

भाजयुमो ने राज्यसभा सांसद को जगाने किया प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंस का जमकर उल्लंघन

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना काल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई। ये लोग भीड़ जुटाकर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के बंगले का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कहा है कि बीते 6 महीने से राज्यसभा सांसद विवेक तंखा जबलपुर से बाहर हैं। भाजुयमो नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि उन्होने  सांसद को जगाने के लिए प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन को लेकर रंजीत पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया था इस वजह से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाया। अब भले ही भाजयुमो इसे लेकर कुछ भी कहे, लेकिन ऐसे समय जब कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, इस तरह सोशल डिस्टेंस की अवहेलना एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews