अंधे कत्ल का खुला राज, ट्रक में शराब पीने से किया मना, तो कर दी ड्राइवर की हत्या

अंधे कत्ल का खुला राज, ट्रक में शराब पीने से किया मना, तो कर दी ड्राइवर की हत्या

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर-मंडला की सीमा (Jabalpur-mandla Border) पर बुधवार को हुई ट्रक चालक की अंधी हत्या (Blind Murder) का कुंडम थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंधी हत्याकांड में पुलिस (Police) ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। हत्या करने की वजह शराब है जिसे ट्रक के अंदर पीने को ट्रक चालक महेश यादव मना कर रहा था इसी के कारण आरोपियो ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।

ASP शिवेश बघेल के मुताबिक सूचना मिली थी कि निवास रोड पर एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है और पास ही ट्रक खड़ा हुआ है। पतासाजी करने पर ट्रक थान सिंह का पता चला जिसे की महेश यादव चलाता था। बाद में शव की शिनाख्त मंडला बीजाडांडी निवासी महेश यादव के रूप में हुई। महेश यादव भोपाल से शहडोल सामान लोड कर कल शाम को निकला था। जबलपुर में उसके ट्रक में दो युवक नीलेश निवासी रामनगर जिला मण्डला और मनीष पिता निवासी शांति नगर दमोहन को बैठाया था। मण्डला जाने के लिये उसके ट्रक में बैठे गए।जैसे ट्रक निवास रोड तभी आरोपियो ने ट्रक रोक कर वही शराब पीने लगे जिस पर महेश ने आपत्ति जताते हुए ट्रक से उतरने को कहा।आरोपियो को ये नागवार गुजरा और उन्होंने चाकूओं से करीब 15 से 16 वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।कुंडम पुलिस ने आज दोपहर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews