शराबी लड़कों को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, महिला खिलाड़ियों ने पीछा कर यूं खदेड़ा

Boys-try-to-tamper-with-women's-cricket-team

जबलपुर।

जबलपुर में शराबी लड़कों को महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से बदसलूकी और छेड़छाड़ करना मंहगा पड़ गया, काफी देर तक शराबी लड़कों की हरकतों को बर्दास्त करने के बाद टीम की सदस्यों ने बस से उतरकर न सिर्फ उन्हें खदेड़ दिया बल्कि पुलिस को सूचना देकर उन्हें गिरफ्तार भी करवा दिया। 

दरअसल मामला छिंदवाड़ा और बालाघाट से आई महिला क्रिकेट टीम का है, नीमखेड़ा स्थित क्रिकेट ग्राउंड से मैच खेलकर दोनों टीमों की 30 लड़कियां एक बस में सवार होकर वापस लौट रही थीं, तभी रास्ते में सड़क में बने गड्ढे पर बस का पहिया चला गया और उसका पानी पास से गुजर रहीं दो बाइक पर सवार लड़कों पर चला गया, बस क्या था लड़कों को बहाना मिल गया और उन्होंने बस रोककर पहले तो ड्राइवर के साथ मारपीट की, फिर बस का पीछा करते हुए खिलाड़ियों पर कमेंट और अष्लील इशारे करने लगे। नागरथ चैक पहुंचने पर युवकों ने बस को फिर रोका और कोच को उतारकर उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे महिला क्रिकेटर्स भड़क गईं और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया साथ ही शोहदों को खदेड़ दिया। इस दौरान उनकी बाइक वहीं छूट गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और उसके नंबर के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस हरकत से महिला क्रिकेटर्स इतने गुस्से में थीं  कि थाने में खड़े होकर लड़कों को बाहर भेजने की मांग कर रही थीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाया और सख्त कार्रवाई का  आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews