जबलपुर में चला बुलडोजर, नगर निगम ने ध्वस्त की 5 दुकानें

जबलपुर में चला बुलडोजर, नगर निगम ने ध्वस्त की 5 दुकानें

Jabalpur News : जबलपुर जिले में बल्देवबाग चौक में गुरूवार सुबह उस वक्त हंगामा हो गया जब दुकानों पर बुल्डोजर चलाने नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता वहां पहुंच गया। इस दौरान दुकानदारों का कहना था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया जबकि अतिक्रमण अमले के अधिकारियों का कहना था कि दुकान हटाने की कार्यवाही हाईकोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। पहले कई बार बल्देवबाग की 5 दुकान के संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके थे लेकिन उन लोगों ने दुकानें खाली नहीं की। हंगामे के बाद दुकानों के कब्जे को बुल्डोजर के माध्यम से तोड़ा गया।

इस मौके पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। विदित हो कि फ्लाई ओवर के निर्माण में ये दुकानें बाधा बन रहीं थी इसलिए अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गई है। 5 दुकानों पर कार्यवाही कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि फ्लाई ओवर निर्माण में बल्देवबाग की 5 दुकानें बाधक बन रहीं थीं जिन्हें हटाने की कार्यवाही नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा गुरूवार को की गई।

इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कुछ दिन का समय मांगा कि उन्हें दुकान का सामान खाली करने का वक्त दिया जाए जिसके बाद अतिक्रमण दस्ते ने कुछ दुकानदारों को मोहलत दी और अन्य दुकानों पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने बुल्डोजर चलाकर निर्माण हटा दिया। जानकारी के अनुसार इंद्रनारायण अग्रवाल की बिल्डिंग में कई दुकानें संचालित होती आई हैं। जो कि फ्लाई ओवर निर्माण में बाधा बन रहीं थीं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828004076″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews