दहेज़ के लालच में नवविवाहिता को जिन्दा जलाया, पति, सास-ससुर और देवर गिरफ्तार

burned-newly-wife-burn-alive-for-dowry-arrested-husband-and-family-

जबलपुर| दहेज़ के लालच में नवविवाहिता को जिन्दा जलाने के मामले में पुलिस ने शहपुरा थाना पुलिस ने पति सहित सास, ससुर और नाबालिग देवर को गिरफ्तार किया है। घटना 11 अप्रैल की है जब 2 लाख रु दहेज की मांग पूरी न करने पर रश्मि चक्रवर्ती की उसके पति अरविंद,सास पूना बाई,ससुर मुकेश सहित नाबालिक देवर ने कमरे में बंद कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।  

गढ़ा भैरव नगर निवासी रश्मि चक्रवर्ती का भमकी गाँव मे रहने वाले अरविंद से जून 2018 को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही लगातार रश्मि को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था | इतना ही नही हाल के दिनों में उससे फिर दो लाख की मांग की गई और जब रुपए नही दिए गए तो मारपीट कर उसे जिंदा जला दिया। 

घटना के बाद रश्मि के परिजनों ने शहपुरा थाना पुलिस में भी शिकायत की पर कार्यवाही नही हुई। थक हार कर रश्मि के परिजनों ने एसपी निमिष अग्रवाल से फरियाद की जिसके बाद पुलिस ने आज रश्मि की हत्या करने के आरोप में पति अरविंद,सास पूना बाई,ससुर मुकेश चक्रवर्ती  और नाबालिग देवर को गिरफ्तार किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews