पुलिस अधिकारियों के कैडर रिव्यू में देरी पर CAT नाराज, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Jabalpur News

Jabalpur News : केंद्रीय न्यायिक अधिकरण यानि CAT (Central Administrative Tribunal) के मप्र स्टेट पुलिस ऑफिसर एसोसियेशन और एसपी साइबर क्राइम की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक हर 5 साल में होने वाले पुलिस अधिकारियों के कैडर रिव्यू में लगातर देरी हो रही है इसे लेकर न तो मप्र सरकार गंभीर है और ना केंद्र सरकार, प्रदेश में बहुत से पुलिस अधिकारी एमपीपीएससी परीक्षा पास कर पुलिस फ़ोर्स में ज्वाइन हुए हैं सरकार उनकी क्रमोन्नति तो कर रही है लेकिन उनकी पदोन्नति नहीं हो पा रही जिसे लेकर इनमें नाराजगी है।

CAT में दायर की गई है याचिका

कैडर रिव्यू में देरी के खिलाफ एमपी स्टेट पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और  SP सायबर क्राइम इंदौर ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबल्पुए में एक याचिका दायर की है, याचिका पर आज सुनवाई हुई, याचिका में कहा गया कि कैडर रिव्यू में देरी के कारण बहुत से अधिकारी बिना IPS अवार्ड हुए रिटायर हो जायेंगे जो अनुचित है।

केंद्र सरकार से मांगा देरी पर जवाब 

याचिका की सुनवाई करते हुए कैट ने केंद्र सरकार से इसपर जवाब माँगा है, CAT की सिंगल बैंच ने केंद्र सरकार से पूछा कि कैडर रिव्यू में देरी क्यों हो रही है इसका जवाब दें, कैट ने राज्य सरकार से भी इस सम्बन्ध में जवाब मांगा है, याचिका पर सुनवाई अब अगले सप्ताह में की जाएगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews