जबलपुर जीएसटी रिश्वतकांड मामले में CBI कोर्ट ने नहीं दी जमानत, याचिका खारिज

hammer

Jabalpur News : जबलपुर रिश्वतकांड मामले में फंसे सेंट्रल जीएसटी के पांचों अधिकारियों की रिमांड खत्म होंने के बाद आज उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया। सभी आरोपियों के वकील ने जमानत मांगी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया।

आरोपियों को जमानत देने से समाज में जायेगा गलत संदेश 

सीबीआई के वकील ने आरोपियों को जमानत को लेकर कोर्ट को बताया कि अगर आरोपियों को जमानत दी जाती है तो वह केस को कमजोर करने की कोशिश होगी। साथ ही आरोपियों को जमानत देने से समाज में भी गलत संदेश जायेगा।

एक करोड़ की रिश्वत मांगने की बात को आरोपियों के वकीलों ने कोर्ट में गलत बताया है। साथ ही आरोपियों के वकील ने दलील दी कि आखिर कोई क्यों साढ़े दस लाख की रिकवरी के लिए एक करोड़ की रिश्वत मांगेगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews