कायदे में रहकर ही मनाए नये साल का जश्न, जबलपुर पुलिस ने हुड़दंग करने वालों की दी चेतावनी

कायदे में रहकर ही मनाए नये साल का जश्न, जबलपुर पुलिस ने हुड़दंग करने वालों की दी चेतावनी

Jabalpur New Year Celebration : मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी पुलिस ने नया साल मनाने की एड्वाजरी जारी करते हुए होटल संचालकों से इसका सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। नये साल की पूर्व संध्या पर जबलपुर पुलिस द्वारा चौक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। जबलपुर पुलिस ने रात साढ़े 12 बजे के बाद सेलिब्रेशन पर रोक लगाई हैं। इस बार पुलिस ने नये साल में शराब पीकर हंगामा करने वालों पर खास नजर बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए है, इसके लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहो पर जगह-जगह फिक्स पीकेट्स, बैरिकेड्स एवं स्टापर के साथ लगाये है, इन पॉइंट्स में  शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ब्रीथ एनालाईजर द्वारा चैक किया जाएगा एवं तेज गति तथा तीन सवारी वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह है पुलिस की एडवाइजरी 

इसके साथ ही पुलिस ने शुक्रवार को होटल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हे नियम अनुसार ही नव वर्ष के आयोजन करने की सलाह दी। पुलिस ने कार्यकर्मों में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। वहीं चिन्हित स्थानों पर सादी वर्दी में जवानों को लगाया गया है। जो अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखेंगे।

1-रात्रि 12-30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम स्वयं बंद करा देंगे ।
2-डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

3-साउंड बाक्स का साउंड परिसर तक ही सीमित रखेंगे ।

4-जिन होटल एवं क्लबो मे शराब/ बीयर पिलाने का लायसेंस नही है, वहॉ शराब का सेवन नही कराया जावेगा। साथ ही जिनके पास लायसेंस है वे निर्धारित समय रात्रि 12 बजे बार बंद कर देंगे।

5-आयोजित कार्यक्रम स्थलो पर पार्किंग की व्यवस्था मैनेजमेंट के द्वारा की जावेगी ।

6-मैनेजमेंट ही यह सुनिश्चित करेगा कि जिन्हें आमंत्रित किया गया है वे ही कार्यक्रम मे सम्मिलित हों, अनाधिकृत लोग प्रवेश न करें।

7-व्यवास्थपको के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर निजि सुरक्षा गार्ड एवं वालेन्टीयर्स तैनात किये जावंेंगे, साथ ही उनकी स्वयं की नैतिक जिम्मेदारी होगी कि आयोजित कार्यक्रम शालीनता पूर्वक हो, कोइ्र भी कार्यक्रम एैसा आयेाजित न करें जिसमे अशलीलता झलकती हो। कार्यक्रम का अयोजन अच्छी भावना एवं स्वस्थ मन से करे ताकि उसका किसी प्रकार से विरोध न हो।

8-नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जगह जगह चैकिंग पांइट लगाये जावेंगे जिनके द्वारा नशे की हालत मे, तेज रफतार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जावेेगी ताकि केाई अप्रिय घटना घटित न हो।

9-मैनेजमेंन्ट कार्यक्रम की आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी करायेगें ताकि आवश्यकता पड़ने पर व्यवधान उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके इस हेतु सीसी टीवी कैमरें अनिवार्य रूप से स्थापित किया जावें।

10- आयोजकगण आयोजित कार्यक्रम के सम्बंध मे पूर्व से सम्बंघित एसडीएम से आवश्यक रूप से अनुमति प्राप्त करते हुये निर्धारित मापदण्डो का पालन सुनिश्चित करायेंगे तथा कार्यक्रम स्थल में अग्निशमन यंत्र की अनिवार्य रूप से व्यवस्था रखेंगे।

11- आयोजन स्थलों पर प्रवेश/निर्गम मार्ग पृथक-पृथक रखेंगे तथा विद्युत साज- सजावट में कटे-फटे तार का उपयोग नहीं करेंगे।

12- आयोजन के दौरान ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग किया जायेगा।

13- आयोजकगण कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों हेतु पार्किग की व्यवस्था सुनिश्चित कर वालेटिंयर्स तैनात कर चूने की लाईन से मार्किग कराते हुए पार्किंग व्यवस्था करायेगे, ताकि आवागमन में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews