Lokayukta Action : आबकारी कार्यालय में छापा, 5000 रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Lokayukta Action : आबकारी कार्यालय में छापा, 5000 रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Lokayukta Action : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज बुधवार दोपहर रसल चौक स्थित आबकारी  उपायुक्त कार्यालय में छापामार कार्यवाही करते हुए सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ बाबू को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की कार्रवाही के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त टीआई ने बताया कि आबकारी विभाग में पदस्थ हेड कांस्टेबल रामचरण प्रजापति को एरियर्स के करीब एक लाख रुपए मिलने थे, जिसे निकालने के लिए सहायक ग्रेड-3 बाबू अशोक जायसवाल के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सोमवार को रामचरण प्रजापति ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत की जिसके बाद आज लोकायुक्त की टीम ने आबकारी उपायुक्त कार्यालय में छापा मारते हुए क्लर्क अशोक जायसवाल को पांच हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।  लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाही अभी जारी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews