Lok Sabha Elections 2024: जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने राहुल पर कसा तंज, कहा- “अगला चुनाव समुद्र के पार से लड़ना होगा”, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कही यह बात

mohan yadav

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार चुनावी सभा और जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं पर तंज कस रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को अल्प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार आशीष दुबे के दृष्टि पत्र का विमोचन किया।

राहुल गांधी पर कसा तंज

सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब लगता है कि राहुल गांधी को अगला चुनाव समुद्र के पार से लड़ना होगा। साथ ही कहा कि पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश से हारते हुए दक्षिण की तरफ चले गए, जहां उन्होंने केरल से चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार ऐसे हालात लग रहे हैं कि वह केरल से भी चुनाव को हारेंगे और उसके बाद फिर उन्हें समुद्र के पर जाकर चुनाव लड़ना होगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। दरअसल, ममता बनर्जी ने रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा की थी, जिसको लेकर मोहन यादव ने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है जो कल तक राम मंदिर की आलोचना करती थी लेकिन आज वही मुख्यमंत्री राम नवमी में छुट्टी की घोषणा कर रही हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक सहित बीजेपी के सभी विधायक मौजूद रहे।

Mohan Yadav

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews