कलेक्टर भरत यादव पहुँचे राजुल रेसिडेंसी, पूरे क्षेत्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर भरत यादव पहुँचे राजुल रेसिडेंसी, पूरे क्षेत्र का किया निरीक्षण

जबलपुर| संदीप कुमार| नर्मदा रोड स्थित पंचशील नगर में एक और कोरोना संक्रमित पाया जाने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी के चलते बुधवार की देर रात कलेक्टर भरत यादव स्वयं नर्मदा रोड स्थित पंचशील नगर स्थित राजुल रेसिडेंसी पहुंचे और पूरे क्षेत्र को क्वॉरेंटाइन करने के साथ-साथ सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए। साथ ही इस मौके पर सभी को चेहरे पर मास्क लगाने और सावधानी बरतने के दिशा निर्देश दिए गए।

बता दें कि राजुल रेसिडेंसी में रहने वाले एक बुजुर्ग को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अब तक जितने भी केस आए हैं सभी नियंत्रित कर लिए गए हैं जिससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।स्वास्थ्य विभाग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस और पैर ना पसार पाए। इसी के चलते सक्रियता के साथ स्वयं कलेक्टर भरत यादव मौके पर पहुंचे और पूरे रेसीडेंशियल क्षेत्र को क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार देर रात नर्मदा रोड स्थित राजुल रेजीडेंसी पहुंचकर कलेक्टर भरत यादव ने क्षेत्र को पूरी तरह सेनिटाइज करने और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। यहां जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस पाया गया है वह 20 मार्च को हैदराबाद से लौटा था। जिसे क्वॉरेंटाइन कर निगरानी में ले लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews