विस्थापित स्थल तेवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

विस्थापित स्थल तेवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

जबलपुर। संदीप कुमार. कलेक्टर भरत यादव ने आज मदनमहल पहाड़ी के विस्थापितों के लिए तेवर में चयनित पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बिजली,पानी और सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं का विकास एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं।कलेक्टर तेवर पहुंचकर वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान उनके साथ वन मण्डलाधिकारी रविन्द्रमणि त्रिपाठी , नगर निगम आयुक्त संदीप जी आर , जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्र, स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिजली, पानी , सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास केबाद राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विस्थापितों को भूमि के पट्टे प्रदान करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए । श्री यादव ने कहा कि पट्टे वितरित करने में उन विस्थापितों को पहले प्राथमिकता दी जाए जो ज्यादा जरूरतमंद हैं । कलेक्टर भरत यादव ने इस दौरान पर्याप्त संख्या में शौचालयों के निर्माण और पानी की निकासी की व्यवस्था पर भी ज्यादा ध्यान देने के निर्देश दिए । उन्होंने पुनर्वास स्थल के समीप स्थित स्कूल तक अलग से रास्ते का निर्माण करने की बात भी कही। यादव ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए जरूरत पड़ने पर समीप में ही अतिरिक्त भूमि की तलाश करने के निर्देश भी दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews