भीषण गर्मी की चपेट से बच्चों को बचाने कलेक्टर ने दिया यह आदेश

School Holiday

Jabalpur -Time Change of Schools : जबलपुर में भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने का आदेश जारी किया है, तापमान में हो रही वृद्धि के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर यह आदेश निकाला गया है, अब बुधवार यानि 19 अप्रैल से सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच स्कूल लगेगा, कलेक्टर के आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों में अध्यापन का कार्य सुबह 7 बजे से 12 :30 बजे के बीच ही किया जाएगा। जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने यह आदेश जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के लिए जारी किया है। गौरतलब है कि इन दिनों मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में है।

कलेक्टर का आदेश

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews