पूर्णा-पटना एक्सप्रेस में यात्री ने की सांप के काटने की शिकायत, मची अफरा-तफरी, तुरंत पहुंचे रेलवे अधिकारी

पूर्णा-पटना एक्सप्रेस में एक यात्री ने चलती ट्रेन में सांप के काटने की शिकायत की, जिसके बाद ट्रेन के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही सर्प विशेषज्ञों ने बोगी तलाशी ली।
indian railway

मध्य प्रदेश जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्णा पटना एक्सप्रेस की एक बोगी में एक व्यक्ति को सांप के काटने की शिकायत सामने आई। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।

ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पहुंचते ही तुरंत सर्प विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने पूरी बोगी की सघन तलाशी ली। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी बोगी में सांप नहीं मिला।इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल अधिकारियों ने उस प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग करने का फैसला किया।

इसके बाद ट्रेन में दूसरी बोगी जोड़ी गई और ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। वहीं, सांप काटने की शिकायत करने वाले पीड़ित यात्री को तुरंत इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। अपडेट जारी है…

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews