कंप्यूटर बाबा ने भाजपा को दिया नया नाम, माफियों के बारे में किया ये दावा

computer-baba-statement-on-article-370-ram-mandir-and-narendra-modi

जबलपुर। अवैध रेत उत्खनन के मामले को लेकर नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा ने प्रदेश की पूर्व सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक बार फिर निशाना साधा है। जबलपुर पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने आरोप लगाया है कि पूर्व में शिवराज सिंह सरकार ने खुलेआम नदियों से अवैध रेत का उत्खनन किया है उन्होंने अवैध रेत उत्खनन करने की रेत माफिया की आदत डाल दी है यही कारण है कि अब भी यह रेत माफिया अवैध रेत उत्खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन कमलनाथ सरकार नर्मदा व अन्य नदियों को बचाने संकल्पित है और ऐसे लोगों पर समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। वे स्वयं अवैध उत्खनन के ठिकानों पर पहुंच कर कार्रवाई करवा रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि नदियों को बचाने की जिम्मेदारी संतों की भी है। उन्होंने दावा किया कि भू माफिया, रेत माफिया प्रदेश में नहीं रह सकते। प्रदेश सरकार की रेत नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि रेत नीति की मंशा अवैध रेत उत्खनन को रोकना है। संत कंप्यूटर बाबा ने भाजपा को भारतीय जलील पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के शासनकाल में संत समाज परेशान था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews