कांग्रेस नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Indore Crime News

जबलपुर/संदीप कुमार। गुरूवार को जबलपुर में बेलबाग थाना के भानतलैया क्षेत्र में हुई कांग्रेस नेता और पार्षद की हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बता दें कि पं. राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के कांग्रेस नेता और पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर जब मंदिर के सामने बैठे थे तो उन्हें गोली मार दी गई थी। आरोपी मोनू सोनकर ने एक के बाद एक दो फायर किए थे और फरार हो गया था। इससे पहले भी आरोपी हत्या की वारदाक को अंजाम दे चुका है।

हनुमानताल थाना के भानतलैया में हुई थी वारदात के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी मोनू सोनकर और सतीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस हत्याकांड के तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आए है।

एक के बाद एक दो गोलियां मारी
घटना तब हुई जब गुरूवार दोपहर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर भानतलैया स्थित अपने कार्यकाल में बाहर बैठकर काम कर रहे थे। तभी मोनू सोनकर और उसका साथी सतीश धर्मेंद्र के पास पहुँचता है। इस बीच मोनू बिना कुछ बात किए सीधे एक गोली उसके पेट मे मारता है इसके बाद जब धर्मेंद्र भागने का प्रयास करता है तो उसे पीछे से भी एक गोली मारी जाती है। इस विवाद में मोनू धर्मेंद्र के साथी अंकित गोटियां पर भी फायर करता है जिसमे उसे पैर में गोली लगती है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मोनू के साथ था उसका साथी सतीश चौधरी
पुलिस की प्रथमिक जाँच में अभी तक जो सामने आया है वो यह है कि मृतक कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र सोनकर का मोनू सोनकर से किसी प्रापर्टी को लेकर 2008 से विवाद चला आ रहा था बीच मे दोनो पक्षों में समझौता भी हो गया था पर हाल ही में एक बार फिर उनमें विवाद हुआ और नौबत ये आ गई कि आरोपी ने उनकी हत्या कर दी।

आरोपी मोनू सोनकर पर पहले से हत्या और मारपीट के मामले
आरोपी मोनू सोनकर ने 2014-15 में एक हत्या को अंजाम दिया था।मोनू ने सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर रहने वाले एक नागा बाबा की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद भी समूचे इलाके में कई दिनों तक भय का माहौल बना हुआ था। घटना के समय भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसके बाद कुछ दिनों में ही उसे जमानत मिल गई थी और वह बाहर आ गया था।

कर्फ्यू लगे होने के बाद भी मोनू और उसके साथी के पास कहा से आई पिस्टल
कोरोना वायरस के चलते जबलपुर की पुलिस बीते पाँच दिनों से गली गली में घूम रही है, इतनी कड़ी पुलिस व्यवस्था के बाद भी आरोपीयो के पास पिस्टल कहा से आई ये भी महत्वपूर्ण सवाल और जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जाँच में जुटी हुई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।शुक्रवार को कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

https://youtu.be/Rj3O-0W0Cl4

जबलपुर/संदीप कुमार। बेलबाग थाना के भानतलैया क्षेत्र में आज दोपहर गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही पं. राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के कांग्रेस नेता और पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर पर हमला किया गया। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला उस समय हुआ जब वह घर के बाहर स्थित मंदिर में बैठे हुए थे और लोगों से बातचीत में व्यस्त थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही बदमाश मोनू सोनकर द्वारा अचानक उन पर गोली चला दी गई जिसके बाद धर्मेन्द्र घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीने और पेट में लगी गोली
हमले के दौरान धर्मेन्द्र के गोली सीने और कमर में लगी है, गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े, सूचना मिलने पर परिजन भी तत्काल वहां पहुंच गए और घायल धर्मेन्द्र को सिटी अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई थी और उसे पकड़ने के लिये टीम को सतर्क कर दिया गया था जिसके तत्काल बाद ही पुलिस द्वारा मोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews