जबलपुर में शराब दुकान के विरोध को लेकर कांग्रेस स्थानीय निवासियों के साथ आई, आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर में शराब दुकान के विरोध को लेकर कांग्रेस स्थानीय निवासियों के साथ आई, आंदोलन की चेतावनी

Congress memorandum regarding liquor shop : जबलपुर के चेरीताल में एक शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध जारी है। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प भी हो गई। इसे लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लाडली बहनों पर लाठियां चलाने का आरोप लगाते हुए शराब दुकान के स्थानांतरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। साथ ही मांग न मानी जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

चेरीताल स्थित शराब दुकान से महज 15 मीटर की दूरी पर प्राचीन डेढ़ सौ वर्ष पूर्व मरही माता का मंदिर है और उसी से लगा हुआ खेरमाई माता का मंदिर है एवं शराब दुकान के पीछे शंकर भगवान का मंदिर है। इसको लेकर स्थानीय महिलाएं पिछले 7 दिनों से धरने पर बैठी थी और शराब दुकान खोले जाने का विरोध कर रही थी। लेकिन शुक्रवार को पुलिस प्रशासन से उनकी झड़प हो गई और आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता एवं मारपीट की गई। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि महिला पुलिस बल ने उनके अपराधियों जैसा सुलूक किया और उनको बाल पकड़कर बुरी तरह से घर सें घसीटा एवं मारा पीटी भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सौरभ नाटी शर्मा मामले की जानकारी लगते ही तत्काल पीड़ितों के पास पहुंचकर उनसे बात की एवं उपचार मुहैया करवाया। शनिवार को कांग्रेस नेता आकाशदीप नामदेव ने तहसीलदार एवं राम जी पांडे सहायक आयुक्त (आबकारी) को ज्ञापन दिया जिसमें इस शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होने आरोप लगाया कि जबलपुर में जितनी भी शराब दुकान खोली है वह बिना सर्वे रिपोर्ट के खुलवा दी गयी है और अगर 48 घंटे के भीतर चेरीताल बस्ती की शराब दुकान नहीं बंद की गई एवं दूसरी शराब दुकानों की जांच कर उन्हें बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी एक तीव्र मोर्चा खोलकर विरोध प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन सोंपते समय रविन्द्र गौतम, प्रहलाद पटेल, शोभा उपाध्यय, भानु सिंह, हुकुम जैन, जग्गू जैन, अनुज श्रीवास्तव, प्रभा सिंह ठाकुर, नीरज जयसवाल, मयंक पौराणिक, कैलाश ठाकुर, इमरान हुसैन, संदीप जैन, सुमित चौहान, ध्रुव कुमार रोहिताश, सोनू चौधरी, नितिन, राहुल, राकेश चक्रवर्ती, रवि चौधरी ,हेमंत एवं सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews