कांग्रेस नेता ने सरकार पर लगाया आरोप, राज्यपाल से की ये मांग

पंचायत चुनाव

जबलपुर, संदीप कुमार। कांग्रेस के नेता सौरभ नाटी शर्मा (saurabh nati sharma) ने bjp सरकार पर भ्रष्टाचार (corruption) का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त 2017 में सरकार द्वारा विदिशा (vidisha) में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। खेत तीर्थ योजना (khet teerth yojana) के नाम से इस योजना के तहत कृषकों का चयन किया गया था। जिसमें उन्नत खेती के बारे में बताया जाना था। साथ इस योजना में चयनित कृषकों के जिले में ढाई सौ रुपए, जिले के बाहर राज्य में 300 तथा राज्य के बाहर 600 देने का प्रावधान था।

यह भी पढ़ें… आगामी चुनावों को लेकर मंथन तेज, BJP वरिष्ठों की आज महत्वपूर्ण बैठक

कांग्रेस नेता सौरभ नाटी कहते है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि कृषकों के साथ अन्याय होता है। हमारे पास आरटीआई के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा दस्तावेज निकलवाए गए हैं और इसमें व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है।

यह भी पढ़ें… MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, माशिमं जल्द करेगा फैसला

क्या यह संभव है कि 1 दिन में 20000 किसानों को उन्नत खेती करना सिखाया जाए? कांग्रेस नेता ने महामहिम राज्यपाल से न्यायालय की शरण में जाने की अनुमति मांगी है क्योंकि यह एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का मामला है। अब देखना यह होगा कि महामहिम इसमें क्या फैसला लेते हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews