MP News : जबलपुर में बजरंग दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर हमला, अब युवक कांग्रेस करेगी कुछ इस तरह विरोध

युवा कांग्रेस

Congress will recite Hanuman Chalisa : जबलपुर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर बजरंग दल के हमले के विरोध में युवक कांग्रेस मुखर हो गई है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में हनुमान चालीसा  कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने बजरंग दल आरएसएस और वीएचपी को आपराधिक पृष्ठभूमि का संगठन बताया है।

गुरुवार को जबलपुर स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय पर किए गए बजरंग दल के हमले के विरोध में पूरी कांग्रेस एकजुट है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष पहले ही इस हमले की निंदा कर चुके हैं और उसे कानून की अराजकता की स्थिति बताकर राज्य सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष  डॉक्टर गोविंद सिंह ने तो गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर  मध्य प्रदेश की पुलिस की क्षमता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और लिखा है कि इन सभी कार्यालयों की सुरक्षा सीआईएसएफ के अधीन की जाए।

अब युवक कांग्रेस भी इस पूरे मामले में खुलकर सामने आ गई है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया का कहना है कि बजरंग दल, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद जैसे भाजपा के अनुयायी संगठनों की फितरत ही समाज में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर आपस में बांटने की रही है और इनकी पृष्ठभूमि ही आपराधिक है। भूरिया ने कहा है कि बजरंगबली हनुमान जी हम सब के आराध्य देव हैं और सब पूरी श्रद्धा भाव से उनकी उपासना करते हैं। लेकिन बजरंगबली हनुमान जी की आग लेकर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर उनके अग्रिम संगठन बजरंग दल ने जिस तरह जिला कांग्रेस कार्यालय जबलपुर में घुसकर इस अप्रिय घटना को अंजाम दिया है, वह माफी योग्य नहीं है। भूरिया ने इस घटना के विरोध में भाजपा और बजरंग दल जैसे आपराधिक पृष्ठभूमि के संगठनों की सद्बुद्धि के लिए 6 मई को शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा मुख्यालयों में हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के आयोजन किए जाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews