
Jabalpur News: जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। जिसके बाद महापौर अन्नू सिंह की चारो तरफ आलोचनाएं हो रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार उनका विरोध किया जा रहा है। वहीं शनिवार को अन्नू सिंह को कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दी और उन्हें जीते जी मृत बता दिया।
पूर्व पार्षद संजय राठौर ने महापौर को बताया धोखेबाज
जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू सिंह के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर कांग्रेस में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। महापौर के इस फैसले से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महापौर को श्रद्धांजलि देने के लिए जबलपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर अन्नू को जयचंद कहकर पुकारा और उनकी फोटो पर कालिख भी पोती। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापौर ने जनता का विश्वास तोड़ा है, अगर उन्हें जरा भी शर्म है तो महापौर पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़े तब उन्हें समझ में आएगी कि कैसे जगत बहादुर महापौर बना है। इस दौरान पूर्व पार्षद संजय राठौर ने कहा कि जिस तरह से जगत बहादुर ने बीजेपी ज्वाइन किया उससे समझा जा सकता है कि वो धोखेबाज हैं।
[dgv_vimeo_video id=”911833856″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
