जबलपुर में 7 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, हल्ला बोल रैली की तैयारी

जबलपुर में 7 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, हल्ला बोल रैली की तैयारी

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में भले नगरीय निकाय चुनावों की तस्वीर साफ नहीं है पर जबलपुर में कांग्रेस नगर सत्ता को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कमलनाथ सरकार में जबलपुर के लिए स्वीकृत विकास कार्यों को बजट ना दिए जाने और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं पर कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है।

पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया की अगुआई में कांग्रेस 7 जनवरी को एक जंगी प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 21 वार्डों की जनता को साथ लेकर कांग्रेस हल्ला बोल रैली निकालेगी और नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेगी। लखन घनघोरिया ने इसके लिए सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं का नारा दिया है जिसे लेकर कांग्रेस नगर निगम का घेराव करेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा सरकार ने कमलनाथ सरकार द्वारा स्वीकृत, बड़े तो दूर छोटे-छोटे विकासकार्य भी ठण्डे बस्ते में डाल दिए हैं और नगर निगम में बैठे अधिकारी पानी, बिजली, सड़क, साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की बजाय सिर्फ टैक्स वसूल रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews