सरकार के आश्वासन पर माने बस ऑपरेटर, कल से प्रदेशभर में चलेंगी बसें

buses

जबलपुर, संदीप कुमार| कोरोना वायरस (Corona Virus) के 20 मार्च माह से लगे लॉकडाउन (Lockdown) ने प्रदेश की तमाम बसों के पहिए थाम दिए थे, जैसे तैसे लॉकडाउन खुला तो राज्य सरकार ने बस ऑपरेटरों (Bus Operators) से टैक्स की मांग कर दी, लिहाजा सरकार के इस आदेश के खिलाफ जाते हुए मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के तमाम बस संचालकों ने बसों को चलाने से मना कर दिया ऐसे में यात्री आवागमन को लेकर लगातार परेशान भी हो रहे थे। इस बीच राज्य सरकार और बस संचालकों की कई बार चर्चा भी हुई लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। आज एक बार फिर मध्य प्रदेश के तमाम बस ऑपरेटरों की राज्य सरकार से चर्चा हुई और इस चर्चा के बाद राज्य सरकार ने अगस्त माह तक के लिए बसों के टैक्स में छूट देने की बात कही है, सरकार के द्वारा मिले इस आश्वासन के बाद अब कल से मध्य प्रदेश की तमाम बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर संघ के उपाध्यक्ष नसीम बेग की माने तो राज्य सरकार ने टैक्स माफ करने के लिए उन्हें आश्वासन दे दिया है| सरकार की तरफ से मिले इस आश्वासन के बाद अब कल से मध्यप्रदेश की तमाम बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

बसों के संचालन से अब यात्रियों को एक बड़ी राहत भी मिली है, हालांकि डीजल की मूल्यवृद्धि के बाद किराया बढ़ाए जाने पर अभी बस ऑपरेटर संघ की राज्य सरकार से चर्चा नहीं हुई है।फिलहाल प्रदेश के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब मध्य प्रदेश की तमाम बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा।बात करें अगर जबलपुर की तो आईएसबीटी बस स्टैंड से पूरे प्रदेश और अंतर्राज्यीय शहरों के लिए करीब 700 बसों का संचालन होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews