सचिव को ठेकेदार ने मारी गोली, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Contractor-firing-in-jabalpur-villagers-protested

जबलपुर |

नवनिर्माण सड़क पर डम्फर न चलाने के लिए मना करना ग्राम पंचायत के सह सचिव को इतना महंगा पड़ गया कि गिट्टी ठेकेदार ने उस ओर फायरिंग कर दी।घटना बीछुआ गाँव की है जहाँ ग्राम पंचायत के सह सचिव प्रह्लाद आर्मो ने गिट्टी ठेकेदार प्रशांत यादव को नई सड़क से बोल्डर से भरा डम्फर ले जाने से मना किया जिसके बाद आक्रोश में आए ठेकेदार प्रशांत यादव ने सह सचिव पर फायरिंग कर दी।गोली सचिव के पैर में लगी जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जबलपुर-अमरकंटक मार्ग में चक्का जाम कर दिया है।ग्रामीणों की मांग है कि हमलावर ठेकेदार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।गाँव मे फायरिंग की घटना के बाद खमरिया थाना पुलिस सहित asp और sdm   भी मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाईश देने में जुट गए है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews