जबलपुर में बोले सहकारिता मंत्री, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आना होगा साथ

जबलपुर में बोले सहकारिता मंत्री, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आना होगा साथ

जबलपुर, संदीप कुमार। हाल ही में जबलपुर (jabalpur) जिला प्रशासन (administration) कोरोना (corona) से हो रही मौतों का आंकड़ा दे रहा था। उससे पूर्व मंत्री अजय विश्नोई खासा नाराज थे, 3 दिन पहले जब सीएम (cm) की वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग (video conference meeting) हुई थी तब भी अजय विश्नोई ने प्रशासन की शिकायत की थी। माना जा रहा है इसी को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह (cm shivraj singh) ने आनन फानन में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को जबलपुर भेजा है।

यह भी पढे़ं… केन्द्रीय मंत्री समेत 2 BJP राज्यसभा सांसद कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि आज जो कोरोना की स्थिति बन रही है उससे सिर्फ जबलपुर मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा भारत जूझ रहा है, यही कारण है कि अब जिला प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर क्या हल निकाला जाए इसके विषय में सोचना होगा।

यह भी पढे़ं… नवोदय विद्यालय में कोरोना की दस्तक, स्टाफ नर्स सहित छह बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना से हो रही मौत के आंकड़े पर भी बोले सहकारिता मंत्री
जबलपुर में कोरोना से जो मौत हो रही है उन आकड़ो को जिला प्रशासन जनता के सामने नहीं ला रहा है। इस सवाल पर मंत्री अरविंद भदौरिया ने जिला प्रशासन का बचाव किया है उन्होने कहा कि समाज मे किसी तरह का भ्रम न फैले खासकर इस समय जब कोरोना की स्थिति विकराल हो रही है, ये काम प्रशासन और मीडिया का है कि वो सही जानकारी दें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि ये महामारी का समय है और इस समय किसी भी तरह की गलत जानकारी नहीं देना चाहिए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews