कोरोना अलर्ट : जबलपुर में संक्रमितों की संख्या में इजाफा, 644 पहुंचा आकड़ा

कोरोना अलर्ट : जबलपुर में संक्रमितों की संख्या में इजाफा, 644 पहुंचा आकड़ा

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना की तीसरी लहर भारत में लगभग पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है, रोजाना ही कोरोना संक्रमण के केस पूरे देश में बढ़ रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश में भी सख्ती और हिदायत के बाद भी कोरोना संक्रमण के संख्या में कमी नहीं आ रही है। वही तीसरी लहर में जबलपुर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े.. MP School : 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए बड़ी खबर, बंद होगी ऑफलाइन कक्षाएं! सोमवार को बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी में रविवार को कई महीनों बाद 190 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, हालांकि आज 12 लोग स्वस्थ होने के बाद भी डिस्चार्ज हुए हैं, रविवार को 5206 लोगों की सैंपल ली गई जिसमें कि 190 लोग पॉजिटिव आए हैं, ऐसे में अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव की संख्या 644 पहुंच गई है, हाल ही में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे पर उसके बावजूद भी रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews