जबलपुर में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 9 नए पॉजिटिव मिले, तीन दिनों में 37 केस

जबलपुर में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 9 नए पॉजिटिव मिले, तीन दिनों में 37 केस

जबलपुर| संदीप कुमार| आईसीएमआर लैब (IESMR LAB) से रविवार की रात 23 सेम्पल की रिपोर्ट और प्राप्त हुई है । जिसमे चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं | इसके पहले दोपहर को मिली रिपोर्ट्स में भी पांच व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाये गये थे। इस तरह आज रविवार को अभी तक मिली सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में 9 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 68 हो गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं । जबकि एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल कोरोना पॉजिटिव पाया गया था ।

रविवार को रात मिली रिपोर्ट्स में चाँदनी चौक हनुमानताल, घमापुर, जेडीए कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर दमोह नाका के निवासी हैं । जिले में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 68 पहुंच गई है। इनमें 37 मरीज तो मात्र 3 दिन में सामने आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews