आरएसएस कार्यालय पहुंचा कोरोना, 14 कार्यकर्ता संक्रमित, मचा हड़कंप

आरएसएस कार्यालय पहुंचा कोरोना, 14 कार्यकर्ता संक्रमित, मचा हड़कंप

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर में अब कोरोना की एंट्री राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय केशव कुटी में भी पहुँच गई है। आज मेडिकल कालेज से मिली रिपोर्ट में करीब एक दर्जन कोरोना पाॅजिटिव मरीज आर एस एस के कार्यालय केशव कुटी में पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक भोपाल से आए एक क्षेत्र प्रचारक के द्वारा सभी पर कोरोना का संक्रमण फैला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 10 दिन पूर्व एक प्रचारक भोपाल से जबलपुर शहर पहुंचे थे जो बिलहरी क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में भी शिरकत करने आए हुए थे।कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया।केशव कुटी कार्यालय को वर्तमान में पूरी तरह से सील कर दिया गया है और उसे कंटेनमेंट एरिया भी घोषित कर दिया गया है।

आरएसएस की केशव कुटी नया क्वारेन्टीन घोषित…
राइट टाउन स्थित केशव कुटी कार्यालय संघ का एक प्रमुख कार्यालय है जो कि महाकौशल का केंद्र माना जाता है सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रचारक संघ के कार्यालय में रुकते हैं । प्रशासन ने भी कोरोना पाॅजिटिव आने वाले मरीजों की जानकारी में यह स्पष्ट नहीं किया था कि करीब एक दर्जन पॉजिटिव मरीज केशव कुटी कार्यालय के हैं । बहरहाल रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन अब सभी की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री को ट्रेस कर रहा है ताकि संक्रमित के संपर्क में आने वालों को कोरंटीन किया जा सके। आरएसएस कार्यालय केशव कुटी में पाए गए पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि जिले की सीएमएचओ डॉ रत्नेश कोरिया ने पुष्टि की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews