कोरोना वायरस: जबलपुर हाई कोर्ट में सिर्फ अहम मुद्दों पर होगी सुनवाई, कोर्ट ने जारी की गाईडलाइन

कोरोना वायरस: जबलपुर हाई कोर्ट में सिर्फ अहम मुद्दों पर होगी सुनवाई, कोर्ट ने जारी की गाईडलाइन

संदीप कुमार।जबलपुर।

पूरे देश के साथ साथ अब हाई कोर्ट में भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है।इस घातक बीमारी के चलते हाई कोर्ट ने गाईडलाइन जारी करते हुए कहा है कि अब हाई कोर्ट सहित तमाम जिला कोर्ट में सिर्फ अहम मुद्दों पर ही सुनवाई होगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने फुल कोर्ट मीटिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।

इसके तहत मुख्य पीठ जबलपुर व खंडपीठ इंदौर एवं ग्वालियर के साथ-साथ राज्य के सभी अदालतों में सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही आवश्यक मामलों की सुनवाई करने को निर्देश दिए गए हैं। हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल राजेंद्र कुमार की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कोरोना से बचाव के सिलसिले में एडवाइजरी जारी की थी जिसके तहत सार्वजनिक महत्व के स्थानों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल भी दिया गया था।

गाइडलाइन के तहत यह बिंदु 
हाईकोर्ट ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि पक्षकारों को कोर्ट ना आने दें। अधिवक्ता व पक्षकारों की अनुपस्थिति में कोई भी कोर्ट उनके केस खारिज नहीं करेगा। गैर हाजिरी से मुकदमों पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।एतिहातन तौर पर कदम गंभीरता से उठाए जाएंगे जिनके बारे में शासन-प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी भी किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews