जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार को 183 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 124 नये मरीज सामने आये है। शनिवार को डिस्चार्ज हुये 183 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9210 हो गई है।
इससे पहले शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 124 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10488 पहुँच गई है। बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई। रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 159 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1119 हो गये हैं।
ये भी पढ़ें
1जबलपुर में 2 नवंबर को BJP की बड़ी पदयात्रा, CM मोहन यादव भी होंगे शामिल
2जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे खेप
3देवी-देवताओं के नाम से चल रहीं मांस की दुकानें, जबलपुर में मचा विवाद
4MP News : 23 हज़ार ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिए ट्रांसफर अलाउंस, HRA देने के निर्देश
