कोरोना वायरस: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मेडिकल अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

कोरोना वायरस: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मेडिकल अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं…जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित 8 मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा अनेक ऐसे मरीज़ है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में संदिग्ध है।

आज केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया और कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए मेडिकल अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ से जानकारी हासिल की।

एक हजार से ज्यादा बेड आइसोलेशन के लिए तैयार 

मेडिकल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के अलावा लगभग एक हजार से अधिक बेड का इंतज़ाम किया गया है। जिससे किसी भी तरह के संकट से निपटा जा सकेगा और मरीज़ों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री प्रहलाद पटेल ने अस्पताल में की गई बेहतर व्यवस्थाओं पर चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की और उनसे इसी दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिस तरह से एकजुटता दिखाई है, उससे यह संक्रमण अब और नहीं फैल रहा है। अभी भी पूरी सावधानी बरती जाना चाहिए जिससे कोई और नया मरीज़ सामने ना आए. उन्होंने चिकित्सकों को आश्वासन दिया अस्पताल की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews