
संदीप कुमार।जबलपुर।
पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अब इसी कोरोना वायरस का असर रेलवे पर भी पड़ रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनज़र करीब 11 गाड़ियों को आने वाले कुछ समय तक के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे ने यह कदम यात्रियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उठाया है। रेलवे ने जबलपुर- निजामुद्दीन, श्रीधाम एक्सप्रेस, जबलपुर-हावड़ा स्पेशल, रीवा-भोपाल स्पेशल सहित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनो को 28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक के लिए रद्द किया गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

