निगम कर्मचारी पर चाकूओं से हमला, विरोध में हड़ताल का एलान

निगम कर्मचारी पर चाकूओं से हमला, विरोध में हड़ताल का एलान

जबलपुर।संदीप कुमार।
नगर निगम जबलपुर के अतिक्रमण दस्ते में पदस्थ एक कर्मचारी को देर रात चार युवकों ने चाकूओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना को आज़म देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए वही सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल निगमकर्मी को पहले जिला अस्पताल और फिर बाद में ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल निगमकर्मी का नाम राजू रैकवार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण दस्ते में पदस्थ राजू रैकवार अपने साथी मोहम्मद साकिर के साथ रेल्वे स्टेशन के पुल नंबर 1 के पास खड़ा हुआ था तभी चार युवक चंदन,कंधी,मार्शल और श्याम पहुँचे और उन्होंने राजू पर चाकूओं से हमला कर दिया।एक चाकू राजू के गले मे भी लगी है।राजू के साथी मोहम्मद साकिर ने पुलिस को बताया कि चारो ही आरोपी रेल्वे स्टेशन में ठेला लगाते है।बुधवार को अतिक्रमण दस्ता जब रात को कार्यवाही कर रहा था तभी इन लोगो ने पथराव कर दिया था जिसकी शिकायत राजू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी।इसी का बदला लेने के लिए चारो ने राजू पर हमला किया है।

आज निगम रहेगा बंद
निगमकर्मी राजू रैकवार के ऊपर हुए हमले की खबर जैसे ही निगमकर्मियों को लगी वो भी देर रात अस्पताल पहुँच गए।तकनीकी कर्मचारी संघ ने हमले के विरोध में आज निगम बन्द करने का ऐलान किया है।साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त में नही आते तब तक निगम कर्मचारी काम नही करेंगे।हम आपको बता दे कि अगर निगम कर्मचारी हड़ताल करते है तो नर्मदा गौ कुम्भ के हालात बिगड़ सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews