गिद्धों की गणना ने बढ़ाई चिंता, जबलपुर में कम मिले गिद्ध, पिछले साल थे 89, इस बार मिले सिर्फ 70

जबलपुर में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक विलुप्त होते गिद्धों की गणना का काम किया गया,जिले की 10 तहसीलों में हुई गिद्धों की गिनती में पाटन, शहपुरा और कटंगी तहसील इलाके में 70 गिद्ध ही मिले है।
गिद्धों की गणना ने बढ़ाई चिंता, जबलपुर में कम मिले गिद्ध, पिछले साल थे 89, इस बार मिले सिर्फ 70

JABALPUR  NEWS : मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या बढ़ने की बजाए कम हो रही है, इसका खुलासा हुआ है हाल में ही विलुप्त हो रही गिद्धों का पता लगाने सरकार के निर्देश पर वन विभाग द्वारा की गई गिनती में।

बेहद कम मिली गिद्धों की संख्या 

दअरसल पूरे मध्यप्रदेश के साथ ही जबलपुर में भी 17 फरवरी से 19 फरवरी तक विलुप्त होते गिद्धों की गणना का काम किया गया है, इस काम मे 900 से ज्यादा वन कर्मियों के अलावा गिद्ध विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों को लगाया गया था, जबलपुर जिले की 10 तहसीलों में हुई गिद्धों की गिनती में पाटन, शहपुरा और कटंगी तहसील इलाके में 70 गिद्ध ही मिले है।

गिद्धों की घटती संख्या ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी

बाकी 7 तहसीलों में वन विभाग को तीन दिनों तक सुबह से शाम तक खाक छानने के बाद भी एक गिद्ध नहीं मिला, जबकि पिछले साल हुई गिनती में गिद्धों की संख्या 89 थी, यही वजह है कि गिद्धों की घटती संख्या ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गिद्ध जगह पर ज्यादा वक्त तक नहीं रहते है, इसलिए जब पूरे मध्यप्रदेश में गिद्धों की गिनती होकर आंकड़े सामने आएगें, तब पता चलेगा कि गिद्धों की संख्या घटी है या बढ़ी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews