जबलपुर- क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने जब्त किया ढाई क्विंटल नकली घी

जबलपुर- क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने जब्त किया ढाई क्विंटल नकली घी

जबलपुर, संदीप कुमार। रांझी स्थित बड़ा पत्थर जेपी मेमोरियल स्कूल के पास स्थित नारायण आयल स्टोर में भारी मात्रा में नकली घी बनाए जाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही की। क्राइम ब्रांच व रांझी पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुँच नारायण आयल स्टोर में दबिश दी गयी जहां से ढाई क्विंटल नकली घी बरामद किया गया है।

कार्रवाई के दौरान दुकान से लगे हुए मकान में तलाशी लेने पर एक कमरे में रखा ढाई क्विंटल नकली घी सहित घी बनाने में प्रयुक्त एसेंस, वनस्पति तेल, डालडा व मशीन मौके पर पायी गयी। तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच को एक्सपायरी डेट के हेयर आयल, क्रीम और कोल्ड ड्रिंक भारी मात्रा में मिली। पुलिस ने सभी सामाग्री को जब्त करते हुए खाद्य विभाग को सूचना दी। थाना प्रभारी रांझी राजेश मालवीय ने बताया कि नारायण आयल स्टोर में क्राइम ब्रांच व रांझी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ढाई क्विंटल मिलावटी घी जब्त किया है जहां आरोपी विष्णु गुप्ता द्वारा मकान में भारी मात्रा में मिलावटी घी बनाने का काम किया जा रहा था। अब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews