रूपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने वाले बदमाश गिरफ्तार

रूपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने वाले बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार

दमोह नाका स्थित पेट्रोल पंप में तैनात कर्मी के साथ करीब एक लाख 70 हजार रुपये की लूट करने का प्रयास करने वाले दो लुटेरो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों लूटेरो ने 5 जुलाई की दरमियानी रात पेट्रोल पंप कर्मी से करीब एक लाख 70 हजार रुपये लूटने की कोशिश की थी।

जानकारी के मुताबिक दमोह नाका स्थित पेट्रोल पंप में काम करने वाला केशियर नितिन राजपूत अपने साथी राहुल कोस्टा के साथ पेट्रोल पंप को बंद करने के बाद जब अपने मालिक रमेश चंद्र जैन के घर राइट टाउन जा रहा था, तभी अचानक दो लड़के मोटरसाइकिल में सवार होकर उनके करीब आते हैं और उससे चाकू की नोक पर बैग में रखे एक लाख 77 हजार रु छीनने का प्रयास करते हैं। इस दौरान युवक का दोनों लुटेरो से विवाद भी होता है। विवाद के दौरान नितिन रुपयो से भरा बैग लेकर भागने लगता है तभी दोनों लुटेरे उसका पीछा करते हैं। नितिन और राहुल शोर करने लगते हैं, शोर सुनते हुए गश्त कर रही चीता मोबाइल उनके पास पहुंच जाती हैं। इसके बाद दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक लुटेरे हैं और उनके रुपए से भरा बैग छीनकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इतना सुनते ही चीता मोबाइल में तैनात दोनों पुलिस आरक्षक लुटेरों का पीछा करते हैं और हरदौल मंदिर के पास जाकर दोनों युवकों को पकड़ लेते हैं।

गिरफ्तारी करते के बाद थाना प्रभारी अनिल गुप्ता बताते हैं कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों ही युवक अरुण सोनी और राहुल सोनी आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ शहर के कई थानों में लूट और चोरी के मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इनसे यह पूछताछ करने में जुटी है कि आखिर जबलपुर में इन्होंने कहां-कहां लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने वारदात के दौरान प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद किए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews