डेयर डेविल्स की टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 61.40 फुट लंबी रैंप जंप लगाई

डेयर डेविल्स की टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 61.40 फुट लंबी रैंप जंप लगाई

जबलपुर, संदीप कुमार। सेना के अंग डेयर डेविल्स की टीम ने जबलपुर में एक बार फिर विश्व कीर्तिमान (world record) स्थापित करने में सफलता हासिल की है। दरअसल जबलपुर स्थित सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के अंदर मध्य प्रदेश उच्चन्यायालय के न्यायधीश सुजय पोल और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सभरवाल की मौजूदगी में कैप्टन दिशांत कटारिया ने 65 सेना के जवानों के ऊपर से मोटर साइकिल से 61.40 फुट लंबी रैंप जंप लगाकर विश्वकीर्तिमान रच डाला।

वर्तमान में यह रिकार्ड डेयर डेविल्स के पूर्व कप्तान मेजर अभय जीत मेंहलावत के नाम दर्ज है जोकि 51 जवानों के ऊपर से जम्प कराया गया था। डेयर डेविल्स टीम के द्वारा बनाया गया विश्व कीर्तिमान लिम्का बुका ऑफ रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के मानदंडों के तहत पूरे किए गए हैं और इनकी किताबों के अगले प्रकाशन में प्रकाशित किये जायेंगे। इधर सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र में डेयर डेविल्स की टीम ने एक से बढ़कर एक रोमांचक कारनामे मोटर साइकिल से प्रस्तुत किये। वही विश्व रिकार्ड बनाने वाले कैप्टन दिशांत कटारिया ने दावा किया कि वो आने वाले समय में वे खुद अपना ही रिकार्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews