क्वारंटाइन सेंटर से भागे मजदूर का शव फांसी पर लटका मिला

क्वारंटाइन सेंटर से भागे मजदूर का शव फांसी पर लटका मिला

दमोह| गणेश अग्रवाल| जिले के बटियागढ़ में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर (Quarantine Center) से करीब 1 सप्ताह पहले एक मजदूर भागा था| जिसकी शिकायत प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई थी| पुलिस (Police) उसकी तलाश नहीं कर पाई थी| लेकिन 1 सप्ताह के बाद उसका शव पास के ही जंगलों में फांसी पर लटका मिला है| इस मामले में पुलिस जांच कर रही है|

जबलपुर (jabalpur) में मजदूरी का काम करने वाला बटियागढ़ निवासी कल्लू अहिरवार लॉक डाउन के दौरान जबलपुर से बटियागढ़ आया था. जहां पर उसकी स्कैनिंग करने के बाद उसे बटियागढ़ के शासकीय महाविद्यालय में कोरेंटिन किया गया था| लेकिन 21 अप्रैल को वह खिड़की तोड़कर भाग गया था| इस मामले की शिकायत 22 अप्रैल को प्रशासन द्वारा पुलिस में की गई थी| जिसके बाद से वह लापता था, वही बुधवार की शाम उसका शव पास के ही जंगलों में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला|

पुलिस को इस मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है| साथ ही मृतक के शव को उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की है| इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक कल्लू अहिरवार को जबलपुर से आने के बाद क्वॉरेंटाइन किया गया था. लेकिन वह वहां से भाग गया था. जिस पर मामला बटियागढ़ थाना में भी पंजीबद्ध हुआ था. वही उसकी लाश जंगल में मिली है मामले की जांच की जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews